हरिद्वार। धर्मनगरी को स्वच्छ एव सुंदर बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में 55दिनों से निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है,जिसकी जिलाधिकारी स्वयं निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे है।जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा जनपद को साफ स्वच्छ बनाने के लिए नवबर्ष पर सफाई अभियान शुरू कराया गया है,जिसमें सभी जनपदवासियों ओर धार्मिक संस्थाओं,व्यापार मंडलों,जनप्रतिनिधियों ,गैर स्वयंसेवी संगठनों इस अभियान में पूर्ण सहयोग करने की अपील की गई है।इस अभियान से जुड़ते हुए अपने घर आंगन एवं आस पास क्षेत्र को साफ सुथरा रखने तथा पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा की गई है,जिससे कि जनपद हरिद्वार को साफ,स्वच्छ एवं सुंदर जनपद बनाया जा सके।बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार के अनुसार बीएचईएल द्वारा एचएससीएल कालोनी सेक्टर २ निकट बैरियर न.४ से एचआरडीसी चौराहा सेक्टर १ क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई का कार्य किया गया।उन्होंने यह भी अवगत कराया कि राजकीय पॉलिटेक्निक,सिडकुल के निकट स्थित क्षेत्र में आज भी लगभग 180टन कूड़ा- कचरा उठाया गया,जो सिडकुल एवं बीएचईएल दोनों की भूमि पर फैला हुआ था।उक्त कूड़ा-उठान का कार्य टाउनशिप प्रशासन विभाग,बीएचईएल द्वारा जेसीबी मशीनों एवं ट्रैक्टर- ट्रॉलियों की सहायता से कराया गया।इस अभियान में नगर पालिका परिषद,शिवालिक नगर द्वारा एक जेसीबी मशीन चालक सहित उपलब्ध कराई गई,जिसके सहयोग से कार्य को संपन्न किया गया।इस सफाई अभियान के अंतर्गत राजकीय पॉलिटेक्निक से लगभग 80मीटर की दूरी तक फैले कूड़े का पूर्ण रूप से उठान कर दिया गया है।ज्ञातव्य है कि विगत दिनों जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक कर उक्त क्षेत्र में डंप पड़े कुडे का उचित निस्तारण के निर्देश दिए गए थे।जिला युवा कल्याण अधिकारी ने अवगत कराया कि विकास खण्ड नारसन के खानमपुरम में महिला मंगल दल के महिलाओं द्वारा सफाई अभियान चलाया गया।प्रोजेक्ट मैनेजर एनएचएआई अतुल शर्मा ने अवगत कराया कि एनएचएआई द्बारा राष्ट्रीय राजमार्ग से ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई का कार्य किया गया।अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया कि आज पुराने आरटीओ चौक से भारत माता मंदिर क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई का कार्य किया गया। एसडीओ वन विभाग ने अवगत कराया कि वन विभाग द्वारा वन क्षेत्रांतर्गत नीलेश्वर महादेव मंदिर क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई अभियान चलाया गया।जिला प्रशासन की स्वच्छता अभियान के लिए अपील’’गांव-गांव,घर-घर यह संदेश पहुंचाना है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *