सहारनपुर। थाना चिलकाना पुलिस ने गैंगस्टर अधिनियम के मामले में वांछित दो आरोपियों को मात्र 12 घण्टे में गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
थाना चिलकाना प्रभारी विनोद कुमार ने विगत् 9 जनवरी को अनुमोदित शुदा गैंग चार्ट के आधार पर थाना चिलकाना पर धारा 2/3(1) गैंगस्टर अधिनियम का अभियोग पंजीकृत किया था। उन्होंने बताया कि आज उनके व वरिष्ठ उपनिरीक्षक भूपेन्द्र सिंह तथा उपनिरीक्षक विकास तोमर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर अब्दुल्लापुर अहाड़ी जाने वाले रास्ते से वांछित आरोपी नासिर पुत्र गफूर उर्फ गफूरा व आदिल पुत्र नासिर निवासीगण ग्राम पटनी थाना चिलकाना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोंनो आरोपियो का चालान काटकर जेल भेज दिया।
