अजीम अख्तर
दैनिक मानव जगत 

सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मात्र 30 घंटे के अंदर एक छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से छीनी गई पूरी 17,000 रुपये की नकदी तथा घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

जानकारी के मुताबिक घटना 6 जनवरी 2026 की है, पीड़िता दीपा सैनी, पत्नी अमित सैनी, निवासी मिर्जापुर फिकी, थाना कोतवाली देहात, ने लिखित तहरीर दी थी कि म्हाडी के पास एसके पैलेस के निकट अज्ञात बाइक सवारों ने उनके हाथ से 17,000 रुपये छीनकर फरार हो गए थे। इस संबंध में थाना कोतवाली देहात पर मुकदमा संख्या 12/2026 धारा 304(2) बीएनएस दर्ज किया गया था।

प्रभारी निरीक्षक सुनील नागर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने उ0नि0 राजकुमार सिंह, हैड कांस्टेबल इरफान अली, कांस्टेबल जयकुमार, अनुज कुमार और बिजेंद्र सिंह ने चेकिंग के दौरान निर्माणाधीन बाइपास सूमली रोड से दो अभियुक्तों को पकड़ा गया।

पुलिस टीम ने सचिन उर्फ सूखा, पुत्र सतीश सैनी और गौरव उर्फ टीपू, पुत्र रामफल सैनी, दोनों निवासी रामासौली, थाना बेहट, जनपद सहारनपुर। उनके कब्जे से 17,000 रुपये नकद और मोटरसाइकिल नंबर UP11CX6947 बरामद हुई। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई।

पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल ने प्रेस वार्ता कर घटना के खुलासे की पत्रकारों को जानकारी दी और पुलिस टीम की सराहना की। उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *