हरिद्वार। धर्मनगरी को स्वच्छ,सुंदर एवं क्लीन जनपद बनाने के लिए नव वर्ष 2026 के अवसर पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद में महासफाई शुरू किया गया,जिसका विकास भवन परिसर से मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्रा ने स्वयं सफाई करते हुए अभियान का शुभारंभ किया,इस सफाई अभियान में विकास भवन कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। विकास भवन परिसर में साफ सफाई करते हुए कूड़े कचरे को एकत्रित किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने धर्मनगरी को स्वच्छ एवं साफ बनाए रखने के लिए उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री की पहल पर एवं जिलाधिकारी के मयूर दीक्षित के निर्देशन में धर्मनगरी को साफ,स्वच्छ एवं क्लीन जनपद बनाने के लिए नववर्ष के अवसर पर आज से 15दिन तक महासफाई अभियान शुरू किया गया है,जिसके तहत सभी कार्यालयों से लेकर शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया जाएगा।जिसमें सभी आमजन मानस,जनप्रतिनिधियों,धार्मिक संस्थानों, व्यापार मंडलो,गैरसरकारी संस्थाओं के सहयोग से यह अभियान चलाया जायेगा।उन्होंने यह भी कहा कि विगत डेढ माह से जनपद में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,जिसका असर धरातल पर दिखने लगा है। उन्होंने सफाई महाअभियान में सभी से भागीदारी करने की अपील की है,ताकि जनपद को साफ स्वच्छ एवं मॉडल जनपद बनाए जा सके।सफाई अभियान में परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट,नोडल स्वजल चंद्रकांत मणि त्रिपाठी,जिला उद्यान अधिकारी तेजपाल सिंह,जिला परियोजना प्रबंधक आजीविका मिशन(रिप)संजय सक्सेना सहित विकास भवन के कर्मचारी मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *