हरिद्वार। नए साल के जश्न को देखते हुए पुलिस ने शहर क्षेत्र का यातायात एवं पार्किंग प्लान जारी किया है।यातायात एवं पार्किंग प्लान 30दिसम्बर की रात 12बजे से प्रभावी हो जाएगा।यातायात प्लान जारी करने के साथ पुलिस ने आमजन से यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील करते हुए यातायात यातायात व्यवस्था का पालन नहीं करने पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी है। जारी किए गए यातायात प्लान के मुताबिक यातायात का दबाव बढ़ने पर भारी वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।चीला रोड़ को ऋषिकेश से केवल एक्ज़िट मार्ग के रूप में प्रयोग किया जाएगा।चण्डी चौक पर दबाव बढ़ने पर 4.2 डायवर्जन से वन-वे व्यवस्था लागू होगी।सामान्य यातायात को गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक की ओर भेजा जाएगा।टोल प्लाजा पर एक्ज़िट दबाव बढ़ने पर नहर पटरी का प्रयोग किया जाएगा।यातायात अधिक होने पर देहरादून /ऋषिकेश जाने वाली प्राइवेट बसों को मोहण्ड मार्ग से भेजा जाएगा।
दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था
दिल्ली से आने वाले वाहन मेरठ,मुजफ्फरनगर,नारसन,मंगलौर,कोर कॉलेज,ख्याति ढाबा, गुरुकुल कांगड़ी,शंकराचार्य चौक होते हुए हरिद्वार आएंगे और अलकनन्दा,दीनदयाल ,पंतद्वीप व चमकादड़ टापू पार्किंग में पार्क होंगे।वाहनों के अत्यधिक दबाव की स्थिति में वैकल्पिक रूट नारसन→मंगलौर→नगलाइमरती→लक्सर→फेरूपुर→जगजीतपुर → एसएम तिराहा→शनि चौक→मातृसदन पुलिया होते हुए बैरागी कैंप में पार्क होंगे।
दिल्ली/पंजाब/हरियाणा से अधिक दबाव पर डायवर्जन
सहारनपुर→मण्डावर→भगवानपुर→अब्दुलकलामचौक→नगलाइमरती→लक्सर→ सुल्तानपुर→फेरूपुर → जगजीतपुर → एसएम तिराहा → शनि चौक→मातृसदन पुलिया होते हुए बैरागी कैम्प पहुंचेंगे।
दिल्ली-मेरठ से नजीबाबाद जाने वाले वाहन
नारसन→मंगलौर→नगलाइमरती→लक्सर→बालावाली→बिजनौर→नजीबाबाद जाएंगे।
मुरादाबाद/नजीबाबाद से हरिद्वार आने वाले वाहन छोटे वाहन नजीबाबाद→चिड़ियापुर →श्यामपुर→चण्डी चौकी→चण्डी चौक से होते हुए दीनदयाल पार्किंग,पंतदीप व चमगादड़ टापू पार्किंग पहुुंचंेगे।बड़े वाहन नजीबाबाद→चिड़ियापुर→श्यामपुर→4.2 डायवर्जन होते हुए गौरीशंकर व नीलधारा पार्किंग पहुंचेंगे।देहरादून व ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहन देहरादून/ऋषिकेश→नेपालीफार्म→रायवाला→हरिद्वार लालजीवाला, पंतदीप व चमगादड़ टापू में पार्क होंगे
देहरादून/ऋषिकेश से दिल्ली-मेरठ जाने वाले वाहन
नेपालीफार्म→रायवाला→चण्डी चौक→एनएच-344 होत हुए जाएंगे। देहरादून व ऋषिकेश से नजीबाबाद जाने वाले वाहन नेपालीफार्म →रायवाला→चण्डी चौक→ चण्डी चौकी → श्यामपुर होते हुए जाएंगे।
दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से आने वाली प्राइवेट बसें
नारसन→मंगलौर→नगलाइमरती→लक्सर→सुल्तानपुर→फेरूपुर→जगजीतपुर→एसएम तिराहा → शनि चौक → मातृसदन पुलिया बैरागी कैंप पार्किंग में आएंगी।
दिल्ली-पंजाब-हरियाणा से ऋषिकेश/देहरादून जाने वाले वाहन
नारसन → मंगलौर → अब्दुल कलाम चौक → मण्डावर → मोहण्ड होते हुए देहरादून और ऋषिकेश जाएंगे।
ऑटो / विक्रम डायवर्जनदेहरादून/ऋषिकेश की ओर से आने वाले ऑटो/विक्रम जयराम मोड़ तक ही आएंगे,आगे नहीं जाएंगे।ज्वालापुर/बीएचईएल की ओर से आने वाले ऑटो -विक्रम देवपुरा→शिवमूर्ति→तुलसी चौक से यू-टर्न लेकर डायवर्ट होंगे।ज्वालापुर की तरफ़ से जाने वाले ऑटो/विक्रम रिक्शा मायापुर फ़ायर स्टेशन सर्विस से देवपुरा चौक होते हुए रानीपुर मोड़ भेल तथा ज्वालापुर जा सकेगें। ललतारो पुल से शिवमूर्ति तक सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।यातायात प्लान के तहत थानों के अंतर्गत भी पार्किंग व्यवस्था की गयी है।थाना सिडकुल अंतर्गत पैंटागन मॉल के वाहन मॉल परिसर में ही पार्क होंगे।दबाव पर किर्वी चौक से किर्वी फैक्ट्री सर्विस लेन में पार्क होंगे।कोतवाली रानीपुर-शिवालिकनगर सीआईएसएफ गेट व चिन्मय कॉलेज के सामने मैदान में पार्किग की व्यवस्था की गयी है। कोतवाली ज्वालापुर-रानीपुर मोड क्षेत्र,भगत सिंह चौक के पास चन्देला क्लीनिक के सामने,हरिहर मंदिर के पीछे ख़ाली स्थान में पार्किंग बनायी गयी है। पुराना रानीपुर मोड़,ऋषिकुल मैदान में भी पार्किंग की व्यवस्था की गयी है। थाना कनखल अंतर्गत कृष्णानगर,देशरक्षक तिराहा,नहर पटरी के पास ख़ाली पड़े स्थान में वाहन पार्क किए जाएंगे।कोतवालीनगर अंतर्गत वाल्मीकि चौक,पोस्ट ऑफिस तिराहा,मायादेवी पार्किंग में वाहन पार्क होंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *