हरिद्वार। ज्वालापुर स्थित अनुराग पैलेस में आयोजित अटल स्मृति वर्ष विधानसभा सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष,जिला प्रभारी अनिल गोयल,राज्यमंत्री सुभाष बर्थवाल एवं नगर विधायक मदन कौशिक ने भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।उनके विचार,राष्ट्रभक्ति और सुशासन की भावना आज भी हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करती है। अटल जी का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों पर चलकर देश सेवा करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं हरिद्वार जिला प्रभारी अनिल गोयल ने कहा कि अटल जी के जीवन की प्रेरणा हमें हमेशा आगे बढ़ने में सहायता करती है।उन्होंने भारतीय राजनीति को एक नई सोच और दिशा प्रदान की,जो सदैव हमारे मार्गदर्शन का स्रोत रहेगी।उन्होंने कहा कि अटल जी का नेतृत्व केवल राजनीतिक उपलब्धियों तक सीमित नहीं था।उन्होंने राष्ट्रीय एकता,अखंडता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया,वह आज भी प्रेरित करता है।वे एक कुशल वक्ता और महान कवि थे,जिन्होंने अपनी काव्य रचनाओं के माध्यम से भावनाओं एवं विचारों को साझा किया।विधायक मदन कौशिक ने कहा कि अटल जी कहते थे कि सपने वो नहीं जो हम सोते समय देखते हैं,सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते।उनके विचार हमारे लिए प्रेरणा का स्रोत है।मेयर किरण जैसल ने कहा कि प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत को एक सशक्त राष्ट्र बनाने और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के साथ देश की सेवा की।दायित्वधारी सुभाष बर्थवाल ने कहा कि परमाणु शक्ति संपन्न राष्ट्रों से बिना डरे वाजपेयी के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 1998 में राजस्थान के पोखरण में द्वितीय परमाणु परीक्षण किया।अटल देश के पहले विदेशमंत्री थे,जिन्होंने संयुक्त राष्ट्र संघ में हिन्दी में भाषण देकर भारत को गौरवान्वित किया था।भाजपा के प्रदेश सहमीडिया प्रभारी विकास तिवारी ने कहा कि कवि हृदय वाजपेयी अपनी राजनीतिक प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे।इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट,संजीव चोधरी,प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा अन्नू कक्कड, कार्यक्रम संयोजक राजकुमार अरोड़ा,जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा प्रीति गुप्ता,जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा एजाज़ हसन,प्रदेश मंत्री दीपांशु विद्यार्थी,तुशांक भट्ट,गौरव वर्मा,हर्षित त्रिपाठी,प्रशांत शर्मा, राजेंद्र कटारिया,योगेंद्रपाल रवि,राकेश नौडियाल,देवेश मंमगाई सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *