शासन की प्राथमिकताओं वाले बिन्दुओं पर दिया जाए विशेष ध्यान: वीरू साहनी
सहारनपुर। उत्तर प्रदेश मत्स्य जीवी सहकारी संघ लि. के सभापति वीरू साहनी ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों को आगामी एक माह में अवशेष लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु दिए निर्देश दिये।
सभापति वीरू साहनी आज यहाँ बैठक में मत्स्य सहकारी समितियों, मत्स्य उद्यमियों, मत्स्य पालकों के साथ समीक्षा कर रहे। बैठक में उन्होंने मत्स्य पालकों से मत्स्य पालन संबंधित गतिविधियों की जानकारी ली गयी तथा उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, एयरेशन सिस्टम स्थापना, निषादराज बोट सब्सिड़ी योजना की गहन समीक्षा की गयी। वीरू साहनी ने आगामी एक माह में अवशेष लक्ष्यों की पूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए गये। तालाबों के पट्टे आवंटन, तालाबों पर अवैध कब्जा, मत्स्य किसान क्रेडिट कार्ड स्वीकृति एवं तालाबों से गंदगी तथा कुरड़ियों को शीघ्र हटाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होने शासन की प्राथमिकताओं वाले बिन्दुओं पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, मण्डलीय उपनिदेशक मत्स्य सर्वेश वर्मा, सहायक निदेशक मत्स्य आर. के.श्रीवास्तव, मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामली शहजाद अहमद, शीशपाल, श् विपिन परमार उपस्थित रहे।
