सहारनपुर। थाना कोतवाली देहात पुलिस ने मुठभेड़ में चोरी व हत्या के प्रयास के मुकदमों में वांछित 25,000 रुपये के ईनामी हिस्ट्रीशीटर व शातिर चोर को घायलवस्था में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दबोचे गये आरोपी के कब्जे से मंदिर से चोरी किया एक घंटा व 5,000 रुपये की नगदी, अवैध अस्लाह व एक बाईक बरामद कर ली तथा बदमाश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया।
थाना कोतवाली देहात प्रभारी सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात्रि उनके व उपनिरीक्षक भीम प्रकाश व सुबोध शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा बालपुर तिराहा के पास चैकिंग की जा रही थी। तभी बीजोपुरा की ओर से बाईक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखायी दिये। टार्च की रोशनी दिखाकर रुकने का ईशारा करने पर बाईक सवार संदिग्ध पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग करते हुए चिलकाना रोड की तरफ भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर उनकी बाईक फिसल कर गिर गयी। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों ने पुनः पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा की आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायलवस्था में गिरफ्तार किया गया। जबकि उसका एक अन्य बदमाश अंधेरे व जंगल का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गये। फरार बदमाश की तलाश हेतु लगातार कॉम्बिंग की जा रही है। घायल बदमाश की पहचान सलीम उर्फ सगीर पुत्र शकूर निवासी ग्राम पठलोकर थाना बेहट के रूप में हुई। पुलिस ने दबोचे गये बदमाश के कब्जे से 01 तमंचा .315 बोर, 03 जिन्दा/02 खोखा कारतूस .315 बोर, 01 बिना नम्बर प्लेट की बाईक मंदिर से चोरी किया 01 घंटा व 5000 रुपये की नगदी बरामद कर ली तथा घायल बदमाश को प्राथमिक उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। थाना प्रभारी सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश थाना बेहट का हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त है तथा थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत मुकदमें का वांछित अभियुक्त है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *