हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के उद्वेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देश एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के संयोजन में तीसरे दिन शुक्रवार को विकास खंड रुड़की के न्याय पंचायत दौलतपुर की ग्राम पंचायत बढ़ेरी राजपुताना में अपर जिलाधिकारी (वित्त) दीपेंद्र सिंह नेगी की अध्यक्षता में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार के तहत बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया।बहुउद्देशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित 25शिकायतें दर्ज कराई गई।जिसमें से 18शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण हेतु प्रेषित किया गया।बहुउद्वेशीय शिविर में अपर जिलाधिकारी (वित्त) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि शिविर के माध्यम से जिन शिकायतों का निराकरण नहीं हो पाया है,उन शिकायतों का तत्परता से निस्तारण करना सुनिश्चित करे इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही नहीं बरती जानी चाहिए।उन्होंने कहा कि सरकार की जो मनसा है कि जन जन की सरकार जन जन के द्वार पर ही उन्हें सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ एवं सुविधा उन्हीं के द्वार पर उपलब्ध हो सके।इस शिविर में ग्राम प्रधान सुरुचि सैनी,अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.आर.चौहान,तहसीलदार विकास अवस्थी,ब्लॉक प्रमुख लुबना राव, खंड विकास अधिकारी सुमन कुटियाल सहित संबंधित अधिकारी जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्रीय जनता मौजूद रही।’बहुउद्देशीय शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी एवं उपलब्ध कराई गई।’राजस्व विभाग द्वारा 07लोगों का आय/जाति स्थाई प्रमाण पत्र निर्गत किए गए,ग्रामीण विकास विभाग द्वारा 01के मनरेगा जॉब कार्ड जारी किए गए। पंचायत राज विभाग द्वारा 02लोगों के जन्म प्रमाण पत्र परिवार रजिस्टर में संशोधन किया गया,कृषि विभाग द्वारा 09लोगों को उद्यान कार्ड एवं बीज पौध वितरण किया गया,समाज कल्याण विभाग द्वारा 03लोगों का पेंशन प्रकरण सत्यापन किया गया,महिला सशक्ति करण एवं बाल विकास विभाग द्वारा 07लोगों को प्रधानमंत्री मातृत्व बंधन योजना की जानकारी दी गई, श्रम विभाग द्वारा 01लोगों के श्रमिक कार्ड नवीनीकरण/पंजीकरण कराया गया,आयुष विभाग द्वारा 11लोगों को स्वास्थ्य परिक्षण किया गया,पशु पालन ,डेयरी,मत्स्य विभाग द्वारा 23 लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई,पेयजल विभाग द्वारा 05समस्यायें दर्ज की गयी। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा 23लोगों कों को भूदेव ऐप के बारे में जानकारी देकर मोबाइल में डाउनलोड भी कराये गए।शिविर में विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाये जाने हेतु 236 आवेदन पत्र भरवाये गये।आज जन-जन की सरकार,जन-जन के द्वार अभियान के अन्तर्गत आयोजित कार्यक्रम को सफलता पूर्वक सम्पन्न किया गया,जिसके अन्तर्गत शिविर में 582व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया।विभागों द्वारा 68लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *