तीन विकासखण्डों बहादराबाद,नारसन,खानपुर में आयोजित शिविर में 40शिकायते दर्ज
हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के उद्वेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देश पर जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहतःजनपद में आज तीन विकासखण्डों में बहुउद्वेश्य शिविर का आयोजन कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया। बहादराबाद में आयोजित बहुउद्वेश्यीय शिविर की अध्यक्षता जिलाधिकारी ने की।शिविर में विधायक आदेश चौहान,जिलाअध्यक्ष भाजपा अशुतोष शर्मा,राज्यमंत्री जयपाल सिंह चौहान,देशराज कर्णवाल,ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी सहित जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।आयोजित बहुउद्वेशीय शिविर में क्षेत्रीय जनता द्वारा विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 40शिकायतें दर्ज करायी गयी जिसमें से अधिकांश शिकायते अतिक्रमण,पैमाइश,सिंचाई,जंगली जानवरों से फसलों को नुकसान,राशन कार्ड बनवाने आदि समस्यायें दर्ज कराई,जिसमे से 18समस्याओं का मौके पर निस्तारण किया गया शेष समस्याओं को त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभागों को प्रेषित किया गया।बहुउद्वेश्यीय शिविर को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद वासियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण करने के उद्वेश्य से मुख्यमंत्री के निर्देशन में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम आयोजित कराये जा रहे जिसका शुभारंभ आज जनपद के तीन विकासखण्डों से किया गया है।शिविर 30जनवरी तक सभी विकासखण्डों मे आयोेजित किए जायेगें।मुख्यमंत्री की मंशा है कि जनता की समस्याओं का निराकरण तत्परता से हो जो भी योजना संचालित हो रहे,उन योजना का लाभ उपलब्ध हो। उन्होंने जनपद वासियों से अपेक्षा की है कि आयोजित हो रहे बहुउद्वेश्यीय शिविर में अधिक से अधिक लोग पहुंचे। अपनी समस्याओं से अवगत करते हुए सरकार की संचालित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करते हुए उसका लाभ उठायें।इस अवसर पर विधायक रानीपुर आदेश चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में कई महत्वकांक्षी योजनायें संचालित हो रही है। उन योजनाओं का लाभ आमजन तक उपलब्ध हों इसी उद्वेश्य से जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कायक्रम आयोजित किए जा रहे है।उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से अपेक्षा की है कि बहुउद्वेश्यीय शिविरों का सभी अपने क्षेत्रों व्यापक प्रचार-प्रसार करें ताकि अधिक से अधिक शिविरों का लाभ उठा सकें।राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल ने कहा कि गरीबों एवं किसानों की सरकार उन्हीं के द्वार पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।उन्होंने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि बहुउद्वेश्यीय शिविर में जो भी समस्याये दर्ज करायी जा रही है,उन समस्याओं का ततपरता से निराकरण किया जाय।विकासखण्ड नारसन के जूनियर हाई स्कूल मूण्डलाना में मुख्य विकास अधिकारी के अध्यक्षता में बहुउद्वेशीय शिविर का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों से सम्बन्धित 28शिकायतें दर्ज करायी गयी।जिसमें से 12शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भाजपा मधु सिंह,खण्ड विकास अधिकारी नारसन सुभाष सैनी एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। विकासखण्ड खानपुर में उपजिलाधिकारी सौरभ असवाल की अध्यक्षता में बहुउद्वेशीय शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्रवासियों द्वारा कोई भी समस्यायें दर्ज नहीं की गयी।इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद,खण्ड शिक्षा अधिकारी सहित क्षेत्रीय जनता मौजूद रहें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *