सुलतानपुर 17 दिसंबर। जनपद में पड़ रही कड़ाके की ठंड और घने कोहरे को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों के संचालन समय में बदलाव की मांग तेज हो गई है। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेता रणवीर सिंह ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों का समय परिवर्तित किए जाने की मांग की है।
रणवीर सिंह ने बताया कि बीते दो दिनों से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा रही है, जिससे छोटे बच्चे ठिठुरन का सामना कर रहे हैं। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले नौनिहालों को सुबह-सुबह विद्यालय पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के कई जनपदों में बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का संचालन सुबह 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक किया जा रहा है। ऐसे में सुलतानपुर जनपद में भी इसी तर्ज पर समय परिवर्तन किया जाना आवश्यक है। शिक्षक संघ ने प्रशासन से मांग की है कि बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल प्रभाव से परिषदीय विद्यालयों के समय में बदलाव किया जाए, ताकि ठंड के मौसम में नौनिहालों को राहत मिल सके।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *