हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध हरकी पैड़ी व्यापार मंडल इकाई की घोषणा कर दी गयी है।शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने व्यापार मंडल इकाई की घोषणा करते हुए बताया कि यशपाल अग्रवाल,जोगेंद्र अग्रवाल,अश्वनी शर्मा को संरक्षक,सर्वेश्वर मूर्ति भट्ट अध्यक्ष, नीरज शर्मा महामंत्री,संजय त्रिपाठी कोषाध्यक्ष,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सनी अरोरा,उपाध्यक्ष अंकुश त्रिपाठी उपाध्यक्ष व निखिल अरोरा को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सोपी गई है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने हरकी पौड़ी व्यापार मंडल इकाई के गठन पर बधाई देते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान संगठन की एकता के बल पर ही होता है।व्यापारी हमेशा ही सामाजिक भावना से काम करते हैं।सभी पदाधिकारी संगठित होकर व्यापारियों के हितों में कम करें।डा.विशाल गर्ग ने कहा कि धर्मनगरी में देश के कोने-कोने से श्रद्धालु पहुंचते हैं।उनके साथ सम्मान का व्यवहार करें।मधुर व्यवहार से अपने व्यापार को आगे बढ़ाएं। प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप ने भी सभी नवनियुक्त पदाधिकारियांे को बधाई देखते हुए कहा कि व्यापारी राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में निर्णायक भूमिका निभाता है। शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने कहा कि हरकी पैड़ी व्यापार मंडल इकाई के पदाधिकारी संगठन की एकता को मजबूत करेंगे।व्यापारियों के हितों में काम करेंगे।इस दौरान प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग,प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट,प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप,तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक,तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी,जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा,जिला महामंत्री संगठन योगेश भारद्वाज,शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा,शहर महामंत्री विमल सक्सेना,शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता सहित बड़ी संख्या में व्यापारी मौजूद रहे।
