हरिद्वार। दिल्ली में 14दिसम्बर को होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी के कनखल स्थित कार्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गयी। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री डा.संजय पालीवाल ने कहा कि रैली ऐतिहासिक होगी।रैली को लेकर लोगों में बहुत उत्साह है।हरिद्वार से भारी संख्या में लोग रैली में शामिल होंगे।पूर्व जिलाध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि सभी अपने सशांधनो से रैली में जा रहे हैं। लोगों में वोट चोरी और तानाशाही को लेकर बहुत रोष है।पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रदीप चौधरी ने कहा कि जिस तरह से सत्ता में रहने के लिए साम दाम दण्ड भेद का इस्तेमाल भाजपा कर रही है।अब जनता के सामने इसकी पोल खुल चुकी है।अब जनता जागरूक हो गई है और वोट चोरी नहीं होने देगी।पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि अब हर चुनाव में भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।क्योंकि भाजपा का वोट चोरी का खुलासा सर्वविदित हो गया है। ईडी,सीबीआई द्वारा लोगों पर कार्रवाई का मुद्दा भी भाजपा को भारी पड़ रहा है।अब वो दिन दूर नहीं जब जनता भाजपा को उखाड़ने का काम करेगी।बैठक में ई.आकाश बिरला जिलाध्यक्ष आईटी सैल,पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कनखल शुभम अग्रवाल,जिलाध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ वसीम सलमानी,प्रदेश सचिव दिनेश पुंडीर,विक्की ठाकुर,रचित अग्रवाल, बाबूराम पाल,शाहनवाज कुरैशी,प्रशांत चौधरी,विमल कुमार आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
