हरिद्वार। हरिद्वार-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक वॉलीबॉल खिलाड़ी सहित तीन लोगों की मौत हो गई।जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है।घायल को जौलीग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।हादसा प्रेम नगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर हुआ,जहां मरम्मत कार्य चल रहा था।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दुर्घटना बुधवार देर रात तब हुई जब इब्राहिमपुर थाना पथरी निवासी वॉलीबॉल खिलाड़ी अर्पित सैनी अपने मित्र अलीपुर बहादराबाद निवासी रहमान के साथ देहरादून से किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे।प्रेमनगर आश्रम के सामने फ्लाईओवर पर,जहां हाईवे का मरम्मत कार्य चल रहा था,अर्पित सैनी की कार अनियंत्रित होकर हाइवे पर खड़ी मशीन से जा टकराई और पलट गई।भीषण टक्कर मंे कार चला रहे अर्पित सैनी और मौके पर मौजूद मजदूर राजू राय निवासी बंगाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।हादसे में गंभीर रूप से घायल एक अन्य मजदूर आनद सिंह निवासी पश्चिम बंगाल को तत्काल एम्स ऋषिकेश भेजा गया।लेकिन उपचार के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई। हादसे में कार सवार रहमान को गंभीर चोटें आई हैं।उन्हें इलाज के लिए जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया है,जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने तीनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *