डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर
भारतीय अति पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने बुद्धवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा।ज्ञापन मे खंजापुर निवासी मोहित सैन को रोडवेज बस की टक्कर से गंभीर रूप से घायल होने के मामले में कार्रवाई की मांग की गई।बताया गया कि 9 दिसंबर की सुबह बुढ़ाना मोड़ पर रोडवेज बस ने मोहित को टक्कर मार दी थी।हादसे में उनका एक पैर काटना पड़ा,जबकि दूसरा पैर भी गंभीर रूप से घायल है।आर्थिक रूप से कमजोर परिवार पर यह बड़ा संकट बन गया है।मोर्चा ने मांग की है कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाए और मोहित को रोडवेज परिवहन विभाग में सरकारी नौकरी प्रदान की जाए।चेतावनी दी गई कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो रोडवेज बस स्टैंड पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।प्रदर्शन में सुनील सैन प्रधान,कृष्णपाल सेन,सुखपाल कश्यप,प्रवेश सैन,रवि प्रजापति,सुशील सैन,बिल्लू सैन,भूपेंद्र,सुनील प्रजापति, अरुण पाल,नरेश सैन,विनय, राकेश,विपिन,अखलेश, बिट्टू,जयपाल सैन,कुलदीप, मनोज,सतबीर,सोमपाल, दीपक समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *