हरिद्वार। कुम्भ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर प्रशासनिक पहल तेज हो गयी है। मेला अधिकारी कुम्भ मेला 2027 श्रीमति सोनिका,अपर मेलाधिकारी, दयानंद सरस्वती,नगर आयुक्त नगर निगम, नन्दन कुमार के अलावा विभिन्न निर्माणदायी विभागों के अधिकारियों संग मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। अधिकारियों संग मेलाधिकारी ने दुर्गा चौक, आर्यनगर चौक, रानीपुर मोड. शिवमूर्ति चौक एवं वाल्मीकि चौक का सौन्दरीकरण एवं यातायात के अनुसार जियोमैड्रिक इन्मप्रूमेंट का कार्य पी.आई.यू.लोक निर्माण विमाग,हरिद्वार द्वारा किये जाने हेत् निर्देश दिये गये। हरिद्वार शहर में पा्किंग व्यवस्था को विकसित किये जाने हेत अपर रोड पर पोस्ट आफिस के पास दो पहिया वाहनों हेत मल्टी लेवल पार्किंग बनाये जाने के निर्देश दिये गये। मायापुर में नगरपालिका की भूमि पर पार्किग बनाये जाने हतु पी०आई०यू०लोक निर्माण विभाग, हरिद्वार को निर्दैश दिये गये।उक्त रोड पर रिथत बस अडडा रेलवे स्टेशन क सागन लगाई गई रेहड़ी वाली दुकानो को निश्चित स्थान उपलब्ध कराये जाने वहॉं पर सफेद पटटी बनाये जाने हेतु नगर आयुक्त,को निर्दश दिये गये।जीरो जोन मे स्थित गलियो का सौदर्यकरण हेतु निर्देश दिए गए। पुल जटवाडा क पास अपर केनाल पर नये घाट का निमाण किये जाने हेतु सिचाईं खण्ड हरिद्वार का प्रस्ताव बनाकर भेजने हेतु निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान अधीक्षण अभियन्ता लोक निर्माण विभाग,सिंचाई खण्ड,पी०आई०यू०,पुलिस उपाधीक्षक,कुम्भ मेला, हरिद्वार एवं यातायात निरीक्षक,हरिद्वार आदि भी मौजूद रहे।
