डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। रिजर्व पुलिस लाइन सभागार में आयोजित साइबर अपराध समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर की अध्यक्षता में समस्त क्षेत्राधिकारियों,साइबर थाना प्रभारी,जनपद के सभी थानों पर नियुक्त साइबर सेल प्रभारी एवं उनकी टीमें मौजूद रहीं।बैठक में नोडल अधिकारी साइबर क्राइम,पुलिस अधीक्षक अपराध इन्दु सिद्धार्थ भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। एसएसपी ने निर्देशित किया कि साइबर अपराध से संबंधित सभी शिकायतों का तत्काल संज्ञान लेकर समयबद्ध निस्तारण किया जाए तथा पीड़ितों की आर्थिक क्षति की अधिकतम रिकवरी हेतु बैंक, वित्तीय संस्थान व हेल्पलाइन 1930 से समन्वय मजबूत किया जाएफिशिंग,ऑनलाइन फ्रॉड,ओटीपी/यूपीआई ठगी, सोशल मीडिया हैकिंग,नकली कस्टमर केयर व निवेश/जॉब फ्रॉड जैसे मामलों में तेज और प्रभावी कार्रवाई के आदेश दिए गए।साइबर सेल को तकनीकी विश्लेषण,डिजिटल साक्ष्य संरक्षण,वॉलेट ट्रेसिंग और लॉग विवरण संग्रहण पर विशेष जोर देने को कहा गया।विद्यालयों,कॉलेजों,बाजारों और सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर साइबर जागरूकता अभियान चलाने के साथ ही फ्रॉड में प्रयुक्त खातों,मोबाइल नंबरों,डिवाइसों और सिम की तत्काल ब्लॉकिंग एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज करने के निर्देश दिए गए।इंटर-स्टेट साइबर गैंगों पर कार्रवाई हेतु अन्य राज्यों की एजेंसियों से समन्वय बढ़ाने पर भी बल दिया गया।एसएसपी ने स्पष्ट किया कि प्रत्येक थाने में साइबर शिकायतों की नियमित मॉनिटरिंग अनिवार्य रूप से सुनिश्चित की जाए।
