डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर
इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुजफ्फरनगर जिला 310 के सभी क्लबों द्वारा महिला हिंसा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 9 दिसंबर 2025 मंगलवार को ऑरेंज पैदल यात्रा का भव्य आयोजन किया गया।यह यात्रा सुबह 9 बजे न्यू हॉरिजन पब्लिक स्कूल परिक्रमा मार्ग से प्रारंभ हुई। प्रतिभागियों के लिए सफेद व नारंगी वेशभूषा निर्धारित की गई थी।न्यू हॉरिजन स्कूल के छात्र-छात्राओं ने महिला सुरक्षा व “खामोशी तोड़े,हिंसा रोके” संदेश वाले स्लोगन के साथ यात्रा में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।यात्रा के सफल संचालन में स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी मित्तल का विशेष सहयोग रहा।कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन शालिनी गुप्ता व मंत्री अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर पैदल यात्रा को रवाना किया।क्लब अध्यक्ष नीलिमा शर्मा व सचिव भावना सिंह ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के प्रति बढ़ती हिंसा पर रोक लगाना,समाज में संवेदनशीलता लाना और “ना का अर्थ ना ही होता है” का स्पष्ट संदेश जन-जन तक पहुंचाना है।अभियान में इनरव्हील क्लब मुजफ्फरनगर,लोटस,चैम्बर, विशाल,इरा और मैरीगोल्ड के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल हुए।पीडीसी संतोष शर्मा व आशा जैन ने आमजन से इस मुहिम में अधिक से अधिक सहभागिता की अपील की।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *