हरिद्वार। जनपदवासियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में जन सुनवाई में विभिन्न विभागों से संबंधित 105शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याएं दर्ज कराई गई,46समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया,शेष समस्याओं को निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया। जनसुनवाई कार्यक्रम में,राजस्व,भूमि विवाद,विद्युत,अतिक्रमण आदि से संबंधित समस्या दर्ज हुई। जनसुनवाई कार्यक्रम में शिकायत कर्ता अजब सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी रसूलपुर ने खसरा नं 72व 66स्थित डालूवाला कलां परगना रुड़की में है,उनकी भूमि में किसी व्यक्ति द्वारा चार दिवारी बना कर अवैध कब्जा कर लिया है,जिसको लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। लक्ष्मण सिंह ने अपने नाम पर बैंक में की गई फर्जी ओवरड्राफ्ट/लोन तथा उससे उत्पन्न वित्तीय एवं मानसिक उत्पीड़न को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई। हरिद्वार सहकारी गृह निर्माण समिति के सचिव महेंद्र अरोड़ा ने बिल्केश्वर कॉलोनी में जंगली जानवर कॉलोनी में आ जाते है,जंगल की ओर सुरक्षा दीवार बनाने को लेकर प्रार्थना पत्र दिया।जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में जनता द्वारा जो भी समस्याएं दर्ज कराई जा रही है उन समस्याओं को त्वरित एवं समयबद्धता के साथ निराकरण करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही एवं शिथिलता नहीं बरती जानी चाहिए,शिथिलता बरती जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक करवाई सुनिश्चित की जाएगी।
’सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का 31दिसंबर तक निस्तारण करना सुनिश्चित करे
31दिसंबर तक सीएम हेल्पलाइन में लंबित शिकायतों का निस्तारण न होने की दशा में संबंधित अधिकारी का माह दिसंबर का वेतन नहीं किया जाएगा आहरित।’सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कड़ी चेतावनी दी है कि सीएम हेल्पलाइन में 36दिन से अधिक से कोई शिकायतें निस्तारण हेतु लंबित है।संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन समस्याओं का निराकरण 36दिनों से लंबित पड़ी है ऐसे सभी विभाग शिकायतों का निस्तारण 31दिसंबर तक अनिवार्य रूप से कर दे,शिकायतों का निस्तारण न होने की दशा में संबंधित अधिकारियों का माह दिसम्बर का वेतन आहरित नहीं किया जाएगा।समीक्षा के दौरान उन्होंने पाया कि विभिन्न विभागों के अंतर्गत 36दिनों से लंबित शिकायत स्1 पर 488और स्2 पर 101शिकायत निस्तारण हेतु लंबित है,सभी अधिकारी लंबित शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए,शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करे।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ.ललित नारायण मिश्रा,अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) दीपेंद्र सिंह नेगी,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार,जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, वरिष्ठ कोषाधिकारी अजय कुमार,मुख्य शिक्षा अधिकारी आशुतोष भण्डारी,अधिशासी अभियंता सिंचाई ओमजी गुप्ता,जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरांग सहित जिला स्तरीय सम्बन्धित अधिकारी एवं विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी मौजूद रहे।
