हरिद्वार। हरिद्वार में कुंभ मेले के लिए बनाए जा रहे गंगा घाटों के लिए सैकड़ों हरे-भरे पेड़ों पर आरी चलानी पड़ सकती है। गंगनहर पर शंकराचार्य चौक से अमरापुर घाट तक उत्तराखंड सिंचाई विभाग के द्वारा कुंभ 2027 के लिए गंगा घाटों का निर्माण किया जा रहा है। गंग नहर से लगी हुई नहर पटरी पर लंबे समय से संरक्षित किए गए कई हरे भरे पेड़ भी गंगा घाटों की जद में आ रहे हैं।जिसके चलते पेड़ों को हटाना जरूरी हो गया है। पेड़ों को हटाए जाने की बात पर कई पर्यावरण प्रेमी इसका विरोध कर रहे हैं।कुम्भ मेला अधिकारी सोनिका ने कहा कि ऐसी स्थिति में कोशिश की जाती है कि कम से कम पेड़ों को हटाया जाए,संभव हो तो पेड़ों को स्थानान्तरण के अलावा पौधारोपण भी किया जायेगा, उन्होंने बताया कि उत्तराखंड सिंचाई विभाग इस पर काम कर रहा है।कुम्भ मेला अधिकारी सोनिका ने कहा कि पेड़ों को कम से कम नुकसान हो इसकी पूरी कोशिश की जायेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *