हरिद्वार। उत्तराखंड जल संस्थान गंगा शाखा में लंबे समय से सीवर योजनाओं में कार्यरत संविदा कर्मचारियों ने लंबित मांगों को लेकर जगजीतपुर स्थित अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्र्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा।संविदा श्रमिक संघ के बैनर तले प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने महंगाई भत्ते के एरियर का भुगतान,अप्रैल 2026 से बढ़ी महंगाई भत्ते की दर 518 रूपए को वेतन में जोड़कर भुगतान,वर्ष 2025 और 2026 के राष्ट्रीय पर्वो पर अवकाश के बदले कार्य का भुगतान और तीन कर्मचारियों के काटे गए वेतन का शीघ्र भुगतान करने की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों को लेकर चार बार पत्राचार और पांच बार वार्ता के बाद भी संस्थान द्वारा आश्वासन और वादों के अलावा कोई कदम नहीं उठाया गया।कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि दो दिन के अंदर मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया जाएगा।आंदोलन के दौरान सीवर योजनाओं पर पड़ने वाले विपरीत प्रभाव के लिए संस्थान के अधिकारी जिम्मेदार होंगे।प्रदर्शन करने वालों में शुभम शर्मा,विरेंद्र पाल,अंकित ,नकुल महेश्वरी,नीरज,ऋषि चौहान,विनोद कुमार,मोनू,गौरव कुमार,सुशील कुमार,अरुण कुमार, रविन्द्र,मनोज कुमार,सोनू सैनी,इन्द्र,शीला,रविन्द्र कुमार,रोबिन,आदेश,राजेश कुमार,राहुल शर्मा, विश्वास,सुमित कुमार,देवेन्द्र कुमार,पवन कुमार, विनोद शर्मा,सोनू,कृष्णलाल,राजकमल,सुमन देवी, महेंद्र,सुरेन्द्र कुमार,प्रमोद सैनी,विकास,सहेन्द्र,मनीष शर्मा,सावन कुमार,जौनी,गोवर्धन,इमरत सिंह, जयपाल सिंह,राजकुमार,बिट्टू आदि शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *