हरिद्वार। कांग्रेस प्रदेश महासचिव तेलूराम प्रधान ने कार्यकर्ताओं के साथ उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा से उनके दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर भेंटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं बधाई दी और उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु की कामना की।इस दौरान तेलूराम प्रधान ने कुमारी शैलजा से प्रदेश की राजनीति पर चर्चा की।तेलूराम प्रधान ने कहा कि कुमारी शैलजा अनुभवी राजनेता है।उनके प्रदेश प्रभारी का दायित्व संभालने से कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।कार्यकर्ता एकजुट होकर उत्तराखंड की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों और नाकामियों को जनता के सामने उजागर करते हुए प्रत्येक मोर्चे पर भाजपा को कड़ी टक्कर दे रहे हैं।तेलूराम प्रधान ने कहा कि अगले वर्ष होने जा रहे विधानसभा चुनाव में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के राजनीतिक अनुभव और संगठनात्मक कौशल का लाभ पार्टी को मिलेगा और कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज़ कर सरकार बनाएगी ।तेलूराम प्रधान ने बताया कि कुमारी शैलजा ने चुनाव की तैयारी करने का आह्वान करते हुए कहा है कि भाजपा के कुशासन से उत्तराखंड की जनता त्रस्त है।विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनेगी और जनाकांक्षाओं को पूरा किया जाएगा।इस अवसर पर अजय दास महाराज,अरुण धीमान,संदीप सांसी,विकास सिंह,डा.नेपाल,संदीप चौहान सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *