डाo एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे एसआईआर अभियान के तहत नगरपालिका परिषद् अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप लगातार शहर में जागरूकता कार्यों में जुटी हैं।इसी क्रम में उन्होंने कृष्णापुरी वार्ड-25 में आयोजित मतदाता सूची जागरूकता शिविर का निरीक्षण किया और नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने व संशोधन की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी।शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और एसआईआर गणना प्रपत्र भरकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित की।मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि मतदाता सूची का सही अद्यतन प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है क्योंकि सटीक सूची ही लोकतंत्र की मजबूती का आधार होती है।उन्होंने लोगों से अपने परिवार और आसपास के नागरिकों को भी इस प्रक्रिया में शामिल करने की अपील की।उन्होंने मौके पर मौजूद बीएलओ,बीएलए और भाजपा कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की।
शिविर में दीपक मित्तल,दीपचंद अग्रवाल,भूपेंद्र कुमार,रामभूल सिंह,सोनू कुमार,मनोज वर्मा,जयकरण सहित कई लोग उपस्थित रहे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *