देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर सोमवार को क्लेक्ट्रेट परिसर में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद, सीमांकन,अतिक्रमण,मार-पीट,भरण पोषण,आर्थिक सहायता,सामाजिक सुरक्षा आदि से जुड़ी 146 समस्या/शिकायतें दर्ज हुई।मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर ही कई मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया साथ ही कुछ प्रकरणों को इससे जुड़े विभागों को अग्रसारित करते हुए विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए।सहस्रधारा निवासी 60वर्षीय बेसहारा बुजुर्ग महिला हरदीप कौर ने आपदा की आपबीती सुनाते हुए बताया कि आपदा में उनके घर का सारा सामान बह गया है,उसका कोई सहारा नही है और ना ही कोई संतान है।अपने भरण पोषण के लिए उन्होंने कुछ काम करने हेतु आर्थिक सहायता की गुहार लगाई।इस पर राइफल क्लब फंड से बेसहारा बजुर्ग महिला को मौके पर ही 25हजार का चेक प्रदान किया गया।चन्द्रबनी चोयला निवासी 70वर्षीय बुजुर्ग महिला अमर देवी ने बताया कि उनके दोनों बेटे और बहू आए दिन उनके साथ मारपीट करती है,खाना नहीं देते है। इस पर सीडीओ ने एसएसपी कार्यालय में सीनियर सिटीजन सेल में वाद दायर करते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई कराने को कहा।न्यू कैंट शक्ति कॉलोनी निवासी 84वर्षीय बजुर्ग चंडी प्रसाद लखेडा ने पडोसी द्वारा उनकी जमीन पर कब्जा करने और बार बार उनको परेशान करने की शिकायत दर्ज की। इस पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थी का मुकदमा दर्ज कराते हुए त्वरित न्याय दिलाने के निर्देश दिए गए।वहीं गरीब राजेन्द्र कुमार व दिनेश कुमार की आर्थिक सहायता की गुहार पर जांच कर प्रस्ताव उपलब्ध कराने को कहा।अल्फा टावर अपार्टमेंट्स निवासियों की अजबपुर फ्लाईओवर के नीचे संचालित अवैध पार्किंग,मोटर वर्कशॉप और असामाजिक तत्वों द्वारा गंदगी फैलाने की शिकायत पर सिटी मजिस्ट्रेट एवं उपनगर आयुक्त को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।नत्थनपुर समन्वय समिति के पदाधिकारियों ने नत्थनपुर वार्ड-95 में वैष्णों माता मंदिर से मोहकपुर तक सड़क का सीमांकन न होने के कारण सड़क के दोनों तरफ अनधिकृत कब्जा कर दुकानों का संचालन करने की शिकायत दर्ज की गई।इस दौरान फरियादियों ने भूमि का सीमांकन ,रजिस्ट्री,अवैध कब्जा हटाने से जुड़ी तमाम शिकायतें रखी। जनता दरबार में एसडीएम अपूर्वा सिंह,एसडीएम कुमकुम जोशी,एसडीएम विनोद कुमार, उपनगर आयुक्त संतोष कुमार पांडेय,जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार,डीपीओ जितेन्द्र कुमार,जिला प्रोबेशन अधिकारी मीना सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *