हरिद्वार। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर पुलिस लाइन रोशनाबाद स्थित क्वार्टर गार्द में पुलिस परिवार एकत्र हुआ और विधिवत पूजा-अर्चना की गई।एसपी अपराध/यातायात निशा यादव ने अन्य अधिकारियों के साथ मंत्रोच्चार के बीच भगवान विश्वकर्मा के साथ ही अस्त्र -शस्त्र,औजारों और मशीनों की पूजा-अर्चना कर जनपद में सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना की।इस अवसर पर सीओ सदर/लाइन एसपी बलूनी,सीओ ज्वालापुर संजय चौहान,सीओ यातायात विपेंद्र सिंह,प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।इसके साथ ही जनपद के सभी थानों और कार्यालयों में भी विश्वकर्मा दिवस पर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *