सहारनपुर। 2 दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम 2026 सह-औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन आगामी 7 व 8 सितम्बर को स्थानीय दिल्ली रोड स्थित रंगोली गार्डन में आयोजित की जायेगी।
उक्त जानकारी आज दिल्ली रोड स्थित रंगोली गार्डन में आयोजित पत्रकार वार्ता में आईआईए के चैप्टर चेयरमैन एस.कुमार अरोड़ा एवं कन्वीनर आर.के.धवन ने पत्रकारों को दी।
कन्वीनर आर.के.धवन ने पत्रकारों को बताया कि वर्ष 2015 के बाद वर्ष 2026 में एक बार पुनः सहारनपुर में विक्रेता विकास कार्यक्रम 2026 सह-औद्योगिक प्रदर्शनी का आयोजन होने जा रहा है। यह कार्यक्रम जनपद के सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए एक नई संजीवनी साबित होने की उम्मीद है। विक्रेता विकास कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों को ऐसा प्रभावी मंच उपलब्ध कराना है, जहां वे अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन केन्द्रीय मंत्रालयों एवं विभागों, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, बड़े औद्योगिक घरानों तथा निजी क्षेत्र की प्रमुख संस्थाओं के समक्ष कर सके और भविष्य में उनके साथ व्यापारिक संबंध स्थापित कर सकें।
सचिव अनुज कुमार जैन ने बताया कि’ दो दिवसीय विक्रेता विकास कार्यक्रम 2026 सह-औद्योगिक प्रदर्शनी में ’लगभग 50 स्टॉल’ लगाए जाएंगे, जिनमें सहारनपुर एवं आसपास के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों की इकाइयों द्वारा अपने उत्पादों एवं सेवाओं का प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शनी में विभिन्न प्रमुख सरकारी एवं औद्योगिक संस्थानों की भागीदारी रहेगी, जिनमें प्रमुख रूप से- ’रेल मंत्रालय, आरसीएफ, इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन, बीएचईएल, आरडीएफओ, डीएलडब्ल्यू, गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस, नेशनल स्मॉल इंडस्ट्रीज कॉरपोरेशन, गेल के अलावा विभिन्न वित्तीय संस्थान- सिडबी एवं अन्य सरकारी एवं औद्योगिक विकास संगठन’ आदि की सहभागिता रहेगी। साथ ही इंजीनियरिंग, खाद्य प्रसंस्करण, हौजरी, खादी एवं वस्त्रोद्योग, आयुर्वेद, पैकेजिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों की औद्योगिक इकाइयां भी प्रदर्शनी में अपने उत्पादों का प्रदर्शन करेंगी।’
एमएसएमई विभाग आगरा सहायक निदेशक जितेंद्र कुमार यादव ने जनपद के सभी सूक्ष्म एवं लघु उद्यमियों से अपील की है कि वे इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें तथा अपने उत्पादों एवं क्षमताओं को बड़े खरीदारों के समक्ष प्रस्तुत कर इस अवसर का लाभ उठाएं। साथ ही बताया कि इस सह-औद्योगिक प्रदर्शनी से ’“स्थानीय उद्योगों को नए खरीदारों से जोड़ना, नए बाजार उपलब्ध कराना और उन्हें बड़े औद्योगिक एवं सरकारी संस्थानों की सप्लाई चेन का हिस्सा बनाना”’ इस कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि होगी।
श्री धवन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्घाटन कमिश्नर डा.रूपेश कुमार एवं जिलाधिकारी अरविन्द कुमार चैहान द्वारा संयुक्त रूप से किया जायेगा। वहीं कार्यक्रम का समापन 08 सितम्बर 2026 को ’माननीय कैबिनेट मंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं उद्यम विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार भूपेन्द्र सिंह चैधरी तथा राज्य मंत्री, औद्योगिक विकास, उत्तर प्रदेश सरकार श्री जसवंत सैनीं द्वारा किया जाएगा।
पत्रकार वार्ता में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष रामजी सुनेजा, सीईसी सदस्य के.आर. सिंघल, पूर्व चैप्टर चेयरमैन के.एल.अरोड़ा, अशोक गांधी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष सतीश अरोड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र मोहन कालड़ा, कार्यक्रम को-कन्वीनर परमजीत सिंह, शिवम गोयल,ं अशोक छाबड़ा, विनय दहूजा आदि उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *