हरिद्वार। कांवड़ यात्रा सकुशल एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न होने पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने हरकीपौड़ी पर मां गंगा की पूजा अर्चना की तथा हरकीपौड़ी से पवित्र गंगा जल लेकर दक्षेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे।यहां उन्होंने पूजा अर्चना कर भगवान दक्षेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया।कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने पर श्रीगंगा सभा अध्यक्ष/राज्यमंत्री नितिन गौतम एवं अन्य पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया।तत्पश्चात दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक के अवसर पर श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव महंत रविन्द्र पुरी जी महाराज ने जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कांवड़ मेला सकुशल सम्पन्न होने पर अंगवस्त्र एवं पटका पहनाकर सम्मानित किया।निरंजनी अखाड़े के श्रीमहंत रविंद्र पुरी ने भी कांवड़ मेले की सफल आयोजन के लिए जिलाधिकारी एवं एसएसपी को माला पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।इस दौरान एसपी ट्रैफिक निशा यादव,अपर जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ,एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह,उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा,सीओ सिटी शिशुपाल सिंह नेगी सहित एसएसपी एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
