हरिद्वार। जिलाधिकारी के निर्देश पर सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन महिमानन्द जोशी के नेतृत्व में बैरागी कैंप में अवस्थित ढाबों,रेस्टोरेंटों तथा अन्य स्थाई एव अस्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।पहले दल में योगेंद्र पांडे एवं कैलाश चन्द्र टम्टा ने उक्त स्थान पर स्थित ढाबों एवं रेस्टोरेंट एवं अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों से चना दाल,ब्रेड पकौड़े ,आलू की सब्जी, पक्के हुए चावल सहित कुल 09नमूने प्रयोगशाला में जांच हेतु लिए गए।इसके अतिरिक्त अभियान दल ने 01प्रतिष्ठान में कोल्ड्रिंक की दो लीटर की 04 बोतलों को लेवलिंग सूचनाओं की अस्पष्टा के कारण नष्ट करा दिया गया साथ ही 01 प्रतिष्ठान में अस्वच्छकारी दशा में रहे होने के कारण लगभग 04किलो मसाले नष्ट करवा दिए ।सभी खाद्य कारोबारियों को साफ सफाई एवं स्वच्छ रखने,खाद्य पदार्थों को ढक कर रखने तथा ताजा भोजन प्रदार्थ ही यात्रियों को परोसने तथा पंजीकरण अनुज्ञप्ति की प्रतिष्ठान में प्रदर्शित करने तथा फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड प्रदर्शित करने के भी निर्देश दिए।इस विशेष अभियान के दौरान कुल 35खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।इसके अतिरिक्त अभियान दल ने दीन दयाल पार्किंग,रोडीबेलवाला पार्किंग,गऊ घाट,हरकी पौड़ी आदि क्षेत्रों में स्थाई एवं अस्थाई खाद्य प्रतिष्ठानों का आकस्मिक निरीक्षण किया,अभियान के दौरान 01खाद्य व्यवसाय स्थित रोडीबेलवाला से खराब हो चुके लगभग 100कुलचे/बंद तथा 01अन्य प्रतिष्ठान से खराब को चुके 01किलो मसाले नष्ट करवाए गए।उक्त समस्त स्थानों पर स्थित खाद्य व्यवसाय प्रतिष्ठानों के संचालकों को साफ सफाई,स्वच्छता रखने एवं कालातीत सामग्री को विक्रय न करने के निर्देश दिए।खाद्य संरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की विभिन्न धाराओं में 02 खाद्य कारोबारीकर्ताओं को नोटिस दिया गया।
