देहरादून। शिवालिक यूनिवर्सिटी,देहरादून में 5दिवसीय दिवसीय फैकल्टी डेवलेपमैंट प्रोग्राम आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ यूनिवर्सिटी वाईस चेयरमैंन अजय कुमार,निदेशक प्रो.डॉ.टी.एस.सिद्वू,डीन एकेडमिक डॉ.सुरमधुर पन्त,मुख्य वक्ता डॉ.नवीन उपाध्याय,परीक्षा नियंत्रक प्रो.डॉ.उमेश चन्द्र गुप्ता,डीन रिसर्च प्रो.डॉ.संतोष कुमार जोशी,फॉर्मेसी के प्राचार्य प्रो.डॉ.स्यानतन मुखोपघ्याय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया।यूनिवर्सिटी के निदेशक प्रो.डॉ.टी.एस.सिद्वू,ने मुख्य वक्ता डॉ.नवीन उपाध्याय तथा सभी फैकल्टी का पॉच दिवसीय डेवलेपमैंट प्रोग्राम में स्वागत किया।प्रो.डॉ.टी.एस.सिद्वू ने एकेडमिक के क्षेत्र में एआई तथा जनरेटिव एआई के उपयोग पर जोर दिया।डीन एकेडमिक डॉ.सुरमधुर पन्त ने बताया कि शिक्षकों को एआई आधारित शिक्षण,अनुसंधान एवं मूल्यांकन की पद्वतियों को अपनाकर छात्रों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करना है।मुख्य वक्ता डॉ.नवीन उपाध्याय ने एआई के प्रभावी उपयोग,जनरेटिव एआई टूल्स,शोध-अनुसंधान लेखन रिसर्च प्रकाशन तथा आधुनिक अनुसंधान की तकनीकी पर विशेष जानकारियॉ साझा की।उन्होंने बताया कि एआई का जिम्मेदार एवं नैतिक उपयोग शिक्षण और अनुसंधान दोनों ़क्षेत्रों में नई संभावनाऐं खोल रहा है ।इसी क्रम में प्रो.डॉ.सौरभ साहू ने एआई टूल्स,मशीन लर्निगं की जानकारी देते हुए क्लास को इंटैªक्टिव बनाने वाले एआई टूल्स पर विस्तृत जानकारी दी।इस अवसर पर विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों के अलावा शिक्षकगण उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *