हरिद्वार। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव सुनील अरोड़ा ने कहा कि देहरादून में राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम में उमड़े युवाओं के उत्साह और समर्थन से घबरायी भाजपा सरकार सोचने पर मजबूर हो गयी है।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी युवाओं से संवाद कर रहे हैं।सुनील अरोड़ा ने कहा कि यदि सरकार को सचमुच युवाओं की इतनी चिंता है, तो जंतर-मंतर पर अपनी मांगों को लेकर आवाज़ उठाने वाले युवाओं के साथ बल प्रयोग और उसके बाद हुई कार्रवाई को लेकर सवाल क्यों उठ रहे हैं।उन्होंने कहा कि युवाओं को केवल मंचों से संबोधित करने की नहीं,बल्कि उनकी बात सुनने,उनकी समस्याओं का समाधान करने और उनके अधिकारों का सम्मान करने की आवश्यकता है।युवा सम्मान, रोजगार और न्याय चाहते हैं सिर्फ संवाद नहीं।सुनील अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री का युवा संवाद युवाओं के हित में है,या राहुल गांधी के बढ़ते जनसमर्थन की राजनीतिक प्रतिक्रिया।इसका जवाब उत्तराखंड और देश का युवा जानना चाहता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *