हरिद्वार। जिला भाजपा कार्यालय में जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों,अभियानों एवं विभिन्न जनसरोकार से जुड़े कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।बैठक में विशेष रूप से आगामी‘हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा’कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।तिरंगा यात्रा को प्रत्येक मंडल,शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर तक प्रभावी रूप से आयोजित करने तथा अधिकाधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।बैठक में कहा गया कि तिरंगा केवल राष्ट्रध्वज नहीं,बल्कि भारत की एकता,अखंडता,स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति एवं राष्ट्र गौरव की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आहवान किया। बैठक में अध्यक्ष ने कहा कि संत रविदास जी ने सामाजिक समरसता, समानता,मानवता और भाईचारे का संदेश समाज को दिया।बैठक में निर्णय लिया गया कि जयंती वर्ष के कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ आयोजित किया जाएगा तथा संत रविदास जी के विचारों और उनके सामाजिक संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने बैठक में कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन निरंतर जनसेवा,राष्ट्रहित और समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास एवं कल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।उन्होंने कहा कि ‘हर घर तिरंगा तिरंगा यात्रा’ जैसे कार्यक्रम राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं गौरव की भावना को मजबूत करने का माध्यम हैं,वहीं संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती वर्ष के कार्यक्रम सामाजिक समरसता एवं समानता के उनके संदेश को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।भाजपा कार्यकर्ता इन कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग से संवाद स्थापित करते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों,मंडल स्तर पर जिम्मेदारियों के निर्धारण,कार्यक्रमों में अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं एवं आमजन की सहभागिता,बूथ स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने तथा आगामी अभियानों की सफलता के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं पर भी चर्चा की गई।बैठक में जिला पदाधिकारियों,मंडल प्रभारियों,मंडल अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर अपने सुझाव दिए। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने आगामी सभी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए पूर्ण समर्पण,अनुशासन एवं आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट ने किया।इस दौरान संजीव चौधरी,लव शर्मा,तरुण नैय्यर,सीमा चौहान,संदीप अग्रवाल,रितु ठाकुर,पारुल चौहान,भूप सिंह,नकलीराम सैनी,लक्ष्मण नागर,अरविन्द कुशवाह,तेलुराम प्रधान,अभिनव चौहान,लोकेश पाल,जसबीर बसेड़ा,रेनू शर्मा, प्रमोद शर्मा,संजीव कुमार,रंजना चतुर्वेदी,तुषांक भट्ट,प्रशांत शर्मा,कैलाश भंडारी,बिंदरपाल, विपिन शर्मा,पवन कपूर,चित्र कुमार सैनी,सुशील पंवार,राकेश सैनी,विवेक चौहान,विक्रम चौहान,अश्विनी कंबोज,प्रताप प्रधान,कमल प्रधान,प्रेम शंकर पिंकी,विपिन चौधरी,नवोज वालिया ,बृजेश शर्मा,जीतेन्द्र चौधरी,जितेन्द्र सैनी,राजकुमार अरोड़ा,हर्षित त्रिपाठी,सत्यवीर सिंह,गौरव बिंदल,संदीप कुमार आदि उपस्थित रहे।
