हरिद्वार। आगामी कावंड मेला के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी ज्वालापुर संजय चौहान की अध्यक्षता में व प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर चन्द्रभान सिंह अधिकारी,वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर हर्ष अरोडा,प्रभारी चौकी बाजार देवेन्द्र पाल की मौजूदगी में कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्रान्तर्गत समस्त एसपीओ/व्यापार मण्डल के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।एसपीओ को पुलिस के साथ कन्धे से कन्धा मिलाकर यातायात व्यवस्था स्थानीय व्यक्तियो/कावड़ मेले में आये श्रद्धालुओं के साथ समन्वय स्थापित कर पुलिस का सहयोग करने की अपील की गई।व्यापार मण्डल के पदाधिकारी /सदस्यों के द्वारा हरिद्वार पुलिस का पूर्ण सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।कावंड मेला से सम्बन्धित आवश्यक दिशा निर्देशो से भी अवगत कराया गया बैठक में अवगत कराया कि यातायात व्यवस्था/होटलो में निर्धारित खाने पीने के सामान की रेट लिस्ट लगाकर रखेगे,मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ख्याल में रखते हुए मेले की पवित्रता बनाये रखते हुए लहसुन,प्याज का खाने में प्रयोग न करने व अपने ढाबा ,रेस्टोरेंट में सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु बताया गया।वाहन में किराया लिस्ट लगाने ,वाहन से संबंधित दस्तावेज ड्राइविंग लाइसेंस आदि चालक अपने पास रखेगें। अपने-अपने वाहनो को निर्धारित पार्किंग में ही खडा करेंगे। उपस्थित एसपीओ द्वारा भी शत-प्रतिशत सहयोग का आश्वासन दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *