हरिद्वार। जिला सैनिक कल्याण एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में कारगिल विजय दिवस शौर्य दिवस के रूप में जनपद में हर्षाैल्लास से मनाया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कार्यक्रम में कारगिल शहीद एवं शहीद सैनिकों के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शहीदों को नमन किया। शहीदों के याद में 2मिनट का मौन रख कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं सचिव जिला विधिक प्राधिकरण सिमरनजीत कौर ने जिला कार्यालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यक्रम में उपस्थित शहीद सैनिकों की वीर नारियों,उनके परिजनों,भूतपूर्व सैनिकों एवं कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारियों,कार्मिकों,छात्र छात्राओं,एनसीसी कैडेटों का कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका अभिवादन किया।उन्होंने कहा कि आज हम कारगिल विजय दिवस की 27वी वर्षगांठ मना रहे है,इस दिन हमारे जाबांज सैनिकों ने दुश्मन देश के सैनिकों को खदेड़ते हुए युद्ध में विजय हासिल की थी।उन्होंने कहा कि इस युद्ध में हमारे वीर सैनिकों ने अदम्य साहस एवं बहादुरी का परिचय देते हुए विजय हासिल की।इस युद्ध में प्रदेश के 75सैनिकों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है,ऐसे वीर जवानों को एवं उनके माता पिता को शत शत नमन है।जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे वीर सैनिक निस्वार्थ भाव से सीमा पर देश की रक्षा कर रहे है।उन्होंने कहा कि शहीद सैनिकों की वीर नारियों सीमा पर तैनात सैनिकों के परिजनों,भूतपूर्व सैनिकों की कोई भी समस्या है तो वह जिला सैनिक कल्याण अधिकारी के माध्यम से प्रेषित कर सकते है।जिला प्रशासन सैनिको एवं भूतपूर्व सैनिको की समस्याओं को तत्परता से निराकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी द्वारा शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।कार्यक्रम में देश की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति देने वाले जनपद के 08वीर शहीद सैनिकों की वीर नारियों एवं उनके परिजनों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।इस दौरान एनसीसी कैडेटों तथा खेल विभाग छात्रावास के बालक एवं बालिकाएं वर्ग के बच्चों को हॉकी प्रतियोगिता में पदक जीतने पर ट्राफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान नगर निगम की मेयर श्रीमती किरण जैसल ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमें देशभक्ति,वीरता और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है।हमें अपने वीर शहीदों के बलिदान को सदैव स्मरण रखते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के प्रति समर्पित रहना चाहिए ।उनके सर्वाेच्च बलिदान के कारण आज देश सुरक्षित और गौरवान्वित है।उन्होंने सभी नागरिकों से वीर शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए राष्ट्र की एकता,अखंडता और सम्मान की रक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का आह्वान किया।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरिद्वार सचिव श्रीमती सिमरनजीत कौर ने वीर सैनिकों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजलि दी।उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।उन्होंने बताया कि नालसा का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्ति तक सुलभ एवं निःशुल्क न्याय पहुंचाना है।उन्होंने उपस्थित भूतपूर्व सैनिकों,सैनिकों एवं उनके परिवारजनों को उनके विधिक अधिकारों,सरकारी योजनाओं तथा किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क कर उपलब्ध सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया ।इस अवसर पर विंग कमांडर (से.नि) /जिला सैनिक कल्याण अधिकारी डॉ.सरिता पांवर ने कारगिल शहीद सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि भारत पाकिस्तान कारगिल युद्ध 08 मई 1999 से 26जुलाई 1999तक जो 78दिनों तक चला जिसमें प्रदेश के 75जाबांज सैनिक देश की रक्षा के लिए शहीद हुए थे। जिसमें जनपद हरिद्वार के राइफल मेन मान सिंह गोसाईं ने 29जून 1999को वीर गति को प्राप्त हुए।उन्होंने मुख्य अतिथि जिलाधिकारी सहित वीर नारियों,शहीद सैनिको के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों,अधिकारियों एव कार्मिकों, एनसीसी कैडेट और छात्र छात्राओं का भी आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चन्द,जिला सूचना अधिकारी रती लाल शाह,सूबेदार सुधीर चंद्र,शहीद सैनिकों की वीर नारियां भूतपूर्व सैनिक,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी वीरेंद्र सिंह रावत सहित सैनिक संगठनों के पदाधिकारी एवं अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
