सहारनपुर। गुरुद्वारा श्री हरगोबिंद साहिब पनियाली के तत्वावधान में साहिब श्री गुरु तेग बहादुर, भाई मति दास, भाई सती दास, भाई दयाला के 350वें शहीदी पर्व पर सहारनपुर जिले में आगामी 16 नवम्बर को महान नगर कीर्तन निकाला जायेगा।
गुरुद्वारा साहिब पनियाली की सेवा संभाल रहे बाबा रणजीत सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन आगामी 16 नवम्बर को गुरुद्वारा साहिब पनियाली से प्रारंभ होकर, देवबंद, बडगांव, रामपुर मनिहारान, नानौता, महंगी, गंगोह, नकुड़, सरसावा, सहारनपुर, गागलहेड़ी, कोटा, नागल होते हुए वापिस पनियाली पहुंचकर सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कि यात्रा में गुरुओं की ऐतिहासिक निशानियां व सोनीपत से पहुंच रही पालकी साहिब आकर्षण का केंद्र रहेगी। उन्होंने संगत से बढ़-चढ़कर सहयोग देने की अपील की। इस दौरान बाबा रणजीत सिंह ने सहारनपुर पहुंच कर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा सहारनपुर, पंजाबी गुरुद्वारा नुमाइश कैंप, गुरुद्वारा संत भागमल, उत्तर रेलवे पंचायती गुरुद्वारा खलासी लाइन, गुरुद्वारा भाई जगता नवीन नगर एवं सहारनपुर की संगत को नगर कीर्तन का संदेश पत्र दिया। इस दौरान सिंह ब्रदर्स वेल्फेयर सोसाइटी से रणजीत सिंह, मनु चैहान, भाई गुरजंट सिंह, मनजोत सिंह, चरणप्रीत सिंह, साहिब सिंह, तेजपाल सिंह, शेर सिंह, इंद्रजीत सिंह आदि मौजूद रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *