हरिद्वार। फूलगढ़ जंगल नाबालिग रेप कांड में थाना पथरी पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों पर नाबालिगा को बहला फुसलाकर जंगल में ले जाने का आरोप है।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो नाबालिग हैं। मामले में 6आरोपियों को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।12जुलाई की रात फूलगढ़ के जंगल में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म व उसके मित्र के साथ मारपीट के मामले में मुख्य आरोपी सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने नाबालिगा को बहला फुसलाकर जंगल लाने वाले सुल्तानपुर लक्सर निवासी तनवीर पुत्र मसकूर व 2नाबालिगों को दबोच लिया। पूछताछ में सामने आया है कि संरक्षण में लिया गया एक नाबालिग आरोपी एक वर्ष से पीड़ित नाबालिगा के संपर्क में था।पुलिस टीम में एसआई शाहिदा परवीन,हेडकांस्टेबल नारायण राणा, कांस्टेबल मुकेश चौहान,दीपक चौधरी,नारायण सिंह व राकेश नेगी शामिल रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *