सहारनपुर। एरोन स्थापना दिवस के उपलक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन दिल्ली रोड स्थित होटल ओएसिस में किया गया. जिसमें प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी गरीब लड़कियों को साइकिल, गरीब महिलाओं को सिलाई मशीन जबकि जरूरतमंद बच्चों को स्कूल बैग किट वितरित की गई. इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री जसवंत सैनी, गौरी महाजन व जॉन चिमन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. जबकि महापौर डॉ अजय सिंह, नगर विधायक राजीव गुम्बर, डॉ कारण सिंह, वाई विमला कुलपति मां शाकंभरी यूनिवर्सिटी की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जबकि संरक्षक के रूप में योगेश दहिया, सुषमा बजाज, विश्वजीत पुंडीर, महेंद्र तनेजा, के.एल अरोड़ा, हेमंत जोशी, शिला सौलंकी, आशीष महाजन, मनीष अरोड़ा, सिस्टर महवेस, प्रवीण मोगा, प्रशांत गुप्ता, रूही अंजुम, पूनम बाली मौजूद रहे। वही स्कूली बच्चों ने गणेश वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की. जिसके बाद संस्था के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ाने वाली हस्तियों को सम्मान चिन्ह देकर सम्मानित किया गया. आपको बता दे कि एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी शहर में गरीब लोगों को घ्10 में भरपेट खाना, गरीब बच्चों के लिए पाठशालाएं, पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए वृक्षारोपण सहित विभिन्न ऐसे सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है. महापौर डॉक्टर अजय सिंह ने कहा है कि इस संस्था ने अपने सामाजिक कार्यों से अपनी एक अलग पहचान बनाई है. जबकि नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा है कि निस्वार्थ भाव से लगातार सेवा में लगे रहना हर किसी के बस की बात नहीं है. इस संस्था के सदस्यों ने अपना जीवन समर्पित करते हुए समाज में एक समाजिक क्रांति लाने का काम किया है.
इस मौके पर एरोन एजुकेशन वेलफेयर सोसाइटी की टीम से संस्थापक ओसविन टेरेंस, अध्यक्ष रश्मि टेरेंस, खेमचंद, शशांक शर्मा, राहुल गुंदेव, संदीप शर्मा, ज्योति चैहान, जसपाल भट्टी, आयुष जैन, शगुन खुराना, नीलू खान, वीरेंद्र मान, मेडी शर्मा, दीपिका वर्मा, पिया मोली, दीपिका सचदेवा, मिंटू अंसारी, इरताजा हुसैन, अनुपमा महाजन, सुभाष शर्मा, प्रिया बजाज, लुत्फी राजपूत, गरिमा कक्कर, सौरभ अरोड़ा, मौजूद रही।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *