हरिद्वार। डॉ.मनोज कुमार सोही- एस.एम.जे.एन.पी.जी.कॉलेज के प्रांगण में प्रधानमंत्री टी.बी.मुक्त भारत अभियान-3.0 के तहत आयोजित कार्यक्रम में निक्षय मित्र योजना के तहत 200पोषण किट क्षय (टी.बी.)रोगियों को वितरित किए गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ.रविन्द्र पुरी महाराज ने की।कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आर.के.सिंह व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।कार्यक्रम से सम्बोधित करते हुए श्रीमहंत डॉ.रविन्द्र पुरी ने कहा,“निक्षय मित्र योजना के सार्थक परिणाम अब आँखों के सामने आ रहे हैं।जब समाज के विभिन्न हिस्से मिलकर टी.बी. रोगियों का साथ देते हैं तो बीमारी से लड़ना सरल होता है।हम उम्मीद करते हैं कि बहुत शीघ्र भारत एक टी.बी.मुक्त राष्ट्र बनेगा।”मुख्य चिकित्सा अधिकारी हरिद्वार डॉ.आर.के.सिंह ने बताया कि उक्त पोषण किट पंचायती अखाड़ा निरंजनी,मां मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट व एस.एम.जे.एन.पी.जी.कॉलेज के सहयोग से तैयार कर वितरित की गई। उन्होंने कहा,“निक्षय मित्र योजना के तहत न सिर्फ पोषण सहायता मिलती है,बल्कि नैदानिक सहायता एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण जैसी सेवाएं भी उपलब्ध करवाई जा सकती हैं। समय पर इलाज और सही मार्गदर्शन से टी.बी.रोगी स्वस्थ जीवन पा सकते हैं।डॉ.प्राचार्य प्रो.सुनील कुमार बत्रा ने कहा कि टी.बी रोगियों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और गोद लेने जैसी पहल से रोगियों का हौसला बढ़ता है।उन्होंने विशेष रूप से टी.बी से उबर चुकी टी.बी.चैम्पियन सोनी का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी संघर्ष-गाथा अन्य मरीजों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी है। जिला कार्यक्रम समन्वयक उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा.रमेश कुमार ने बताया कि टी.बी का सही समय पर किया गया उपचार जीवन बचाने जैसा है और समुदाय को इसके प्रति जागरूक रहना चाहिए।डा.हेमंत खर्कवाल ने सभी से टी.बी रोगियों को भावनात्मक सहयोग देने और उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने की अपील की।इस अवसर पर सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर डा.मोहम्मद सलीम ,डा.हेमंत खर्कवाल,सौरभ कुमार,दिनेश पंत,अवनीश, मो.सलीम,सुशील लखेड़ा,अखिलेश जोशी सहित शिक्षक,छात्र व स्थानीय समाजसेवी मौजूद रहे।
