हरिद्वार। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज व अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने उत्तराखंड की भाजपा सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई दी,गृहमंत्री अमित शाह के हरिद्वार आगमन का स्वागत किया है। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने प्रदेश का चहुंमुखी विकास कर आमजन की बेहतरी के साथ सनातन को मजबूत करने के लिए कई अहम कदम उठाए हैं।उन्होंने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले को भव्य और दिव्य रूप से संपन्न कराने के लिए सरकार के निर्देशन में कुंभ मेला प्रशासन लगातार योजनाओं को धरातल पर उतारने में जुटा हुआ है।अखाड़ा परिषद के महामंत्री श्रीमहंत हरि गिरी महाराज ने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तराखंड की धामी सरकार में सनातन धर्म संस्कृति का गौरव बढ़ा है।उन्होंने कहा कि अगले वर्ष हरिद्वार में कुंभ मेला दिव्य,भव्य और विशाल स्वरूप में संपन्न होगा।हरिद्वार के गंगा तटों पर विशाल संत समागम से प्रसारित होने वाले आध्यात्मिक संदेशों से पूरे विश्व को मार्गदर्शन प्राप्त होगा।जिससे सनातन का गौरव और बढ़ेगा।
